चाहता हूं कि मेरे पिता जरदारी को पाकिस्तान का अगला राष्ट्रपति बनाया जाए: Bilawal

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2024

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पिता आसिफ अली जरदारी को फिर से राष्ट्रपति बनाया जाए।

पीपीपी अध्यक्ष जरदारी (68) ने 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। प्रधानमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटने की घोषणा करते हुए बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा बने बिना प्रधानमंत्री पद के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

बिलावल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पिता जरदारी अगले राष्ट्रपति बनें। बिलावल ने कहा, ‘‘मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह मेरे पिता हैं, मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि देश इस समय भारी संकट में है और अगर कोई इस आग को बुझा सकता है तो वह आसिफ अली जरदारी हैं। पाकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी अगले महीने अपना पद छोड़ने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Maruti Suzuki ने 30 हजार से अधिक गाड़ियां सौंपी, ऑटो सेक्टर में लौटी बंपर खरीदारी

National Book Trust पर सरकार का गहरा नियंत्रण, Supreme Court ने माना ‘राज्य’

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात