मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए बोझ... वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद ग्लेन मैक्सवेल का इमोशनल बयान

By Kusum | Jun 02, 2025

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। 35 वर्षीय मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया। उनके इस अचानक रिटायरमेंट के फैसले से हर कोई हैरान है हालांकि, उन्होंने अपने संन्यास की वजह भी खुद बताई है। 

अब ग्लेन मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने वनडे से संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। खासकर 2026 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप को देखते हुए। 

वहीं मैक्सवेल ने द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा कि, मैंने हमेशा कहा है कि अगर मुझे लगता है कि मैं अपनी टीम के लिए बराबर योगदान दे रहा हूं तो मैं कभी भी वनडे से अलग नहीं होता लेकिन मैं स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था। 

साथ ही मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट की शारीरिक मांगें, खासकर उनकी पैर की चोट के कारण, उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही थीं। मैक्सवेल को लगा कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक शायद नहीं टिक पाएंगे और यही वजह है कि उन्होंने वनडे से संन्यास का ऐलान किया। मैक्सवेल ने आगे बताया कि उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप के बारे में बात की और बेली से कहा कि, मुझे नहीं लगता कि मैं वहां तक पहुंच पाउंगा, ये समय है कि मेरी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों के लिए योजना बनाना शुरू किया जाए ताकि वे इस भूमिका को अपना सकें। मैंने हमेशा कहा था कि मैं अपनी स्थिति तब तक नहीं छोडूंगा जब तक मुझे लगता है कि मैं अभी भी खेलने के लिए काफी अच्छा हूं। मैं सिर्फ कुछ सीरीजों के लिए बने रहना और लगभग स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चहता था। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।