दिल्ली को पानी का उचित हिस्सा मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखूंगी : Atishi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि वहस्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बावजूद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा द्वारा दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा जारी नहीं किया जाता। दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर शुरू की गई आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के दमोह में जमीन विवाद को लेकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

उन्होंने कहा कि 100 एमजीडी कम पानी मिलने की वजह से दिल्ली में पानी की कमी हो गई है, जिससे यहां के 28 लाख लोग प्रभावित हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि क्या उनका राज्य शहर को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करा सकता है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट