पंजाब विधानसभा में 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भगवंत मान बोले- योजना को लेकर PM मोदी से करूंगा मुलाकात

By अनुराग गुप्ता | Jun 30, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने केंद्र की सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने की बात की। दरअसल, अग्निपथ को लेकर देशभर में जमकर बवाल हुआ था, सबसे ज्यादा उपद्रव बिहार और उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया था।

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ को युवा विरोधी बताने वाली कांग्रेस के सांसद ने इसे रक्षा सुधारों की दिशा में बड़ा कदम बताया 

आपको बता दें कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। जिसका भाजपा के दो विधायकों अश्विनी शर्मा और जांगी लाल महाजन ने विरोध किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के विरुद्ध है। इस दौरान सत्तारूढ़ दल को कांग्रेस और अकाली दल का भी साथ मिला। विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना वापस लिया जाए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा