Umesh Pal murder case: 'यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाय तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा', भाजपा सांसद का बयान

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड का कनेक्शन बाहुबली अतीक अहमद से जुड़ रहा है। पूरे मामले को लेकर राज्य की राजनीति पर गर्म है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी अतीक अहमद के परिवार और उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा जबरदस्त तरीके से अतीक अहमद पर हमलावर है। साथ ही साथ पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साध रही है। इन सब के बीच कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने एक अजीबोगरीब ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने बिकरू कांड के विकास दुबे की याद दिलाते हुए कहा कि अगर अतीक अहमद की भी गाड़ी पलट जाए तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज शूटआउट मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी सदाकत खान का Akhilesh Yadav के साथ फोटो सामने आने पर बवाल

अतीक अहमद बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और वर्तमान में गुजरात जेल में बंद है। अपने पत्र में शाइस्ता परवीन ने साफ तौर पर कहा कि शुक्रवार की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उमेश पाल की पत्नी ने मेरे पति अतीक अहमद, मेरे साले खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। अतीक अहमद की पत्नी ने लिखा कि सच्चाई यह है कि जब से बसपा ने मुझे प्रयागराज से मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है, आपकी सरकार में एक स्थानीय नेता और एक कैबिनेट मंत्री ने हमारे खिलाफ मेयर पद पर बने रहने की साजिश रची है। 

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard प्रमुख ने maritime search and rescue में तकनीक और तालमेल पर दिया जोर

अराजक तत्वों संग मिलकर देश को कर रहे अस्थिर, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का वार

West Bengal के सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार बने Mithun Chakraborty, मिला Cabinet दर्जा

Global Market में गहराया आपूर्ति संकट, Brent Crude बढ़कर 101.60 डॉलर प्रति बैरल हुआ