जब तक आईपीएल खेल रहा हूं, आरसीबी नहीं छोड़ूंगा: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह जब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं तब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम को नहीं छोड़ेंगे। आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी ट्राफी नहीं जीत पाया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के अपने साथी एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि खिताब जीतना अब भी उनका लक्ष्य है लेकिन परिणाम जो भी हो वह टीम को नहीं छोड़ेंगे। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘यह शानदार सफर रहा है। एक साथ टीम में रहकर आईपीएल जीतना हमारा सपना है। ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है जहां मुझे टीम छोड़ने के बारे में सोचना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्र अच्छा नहीं जाने पर आप भावुक हो सकते हो लेकिन जब तक मैं आईपीएल खेल रहा हूं मैं टीम को नहीं छोड़ूंगा। प्रशंसक, उनकी वफादारी लाजवाब है। ’’ आरसीबी के प्रति कोहली की भावनाओं पर प्रतिक्रिया करते हुए डिविलियर्स ने भी पिछले नौ वर्षों से प्रशंसकों के प्यार का जिक्र किया। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के वो रिकॉर्ड जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द