'अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा', नाराज़गी की खबरों के बीच बोले परवेश वर्मा

By अंकित सिंह | Feb 20, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परवेश वर्मा, जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माना जाता था, बुधवार को दिल्ली चुनावों में अरविंद केजरीवाल के वर्चस्व को समाप्त करने के बावजूद एक अवसर से चूक गए क्योंकि भगवा पार्टी ने शीर्ष पद के लिए शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की। दरअसल, केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक के दौरान प्रवेश वर्मा उन तीन बीजेपी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया था। 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल में आप नेता सत्येंद्र जैन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने में सफल होंगे. मैं पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, एचएम अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। नेतृत्व में हमें दिल्ली के लिए अच्छी दिशा मिली और हमने सरकार बनाई। मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा किउनकी मेहनत रंग लाई है. मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें 48 सीटें दी। हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरे करते हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा, मैं अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश