RBI की स्वायत्तता, विश्वनीयता बनाये रखने का प्रयास करूंगा: शक्तिकांत दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2018

 मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिजर्व बैंक को ‘महान संस्था’ बताते हुए बुधवार को कहा कि वह इसकी स्वायत्तता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे तथा सरकार समेत सभी सम्बद्ध पक्षों को बातचीत के जरिए साथ लेकर चलेंगे। सरकार ने दास को डा. उर्जित पटेल के अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद रिजर्व बैंक की कमान सौंपी है। दास प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अर्थव्यवस्था के लिये जरूरी कदम समय पर उठाएंगे। सबसे पहले उनका सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: नगरीकरण में नयी सोच, स्वस्थ तरीकों के समावेश की आवश्यकता: कांत

दास ने सरकार के साथ मतभेद और डा पटेल के इस्तीफे से जुड़े किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरबीआई और सरकार के बीच के मुद्दों में नहीं जाऊंगा।पर यह जरूर है कि हर संस्था को अपनी स्वायत्तता बनाये रखनी है और जवाबदेही के साथ काम करने की जरूरत है।’’ दास ने कहा, ‘‘सरकार और आरबीआई के बीच रिश्तों में गतिरोध कहा हैं, मैं नहीं जानता लेकिन मुझे लगता है कि हितधारकों के साथ बातचीत चलती रहनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal