डोनाल्ड ट्रम्प ने किम जोंग को व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की इच्छा जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2019

पनमुनजोम। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को व्हाइट हाउस बुलाने की इच्छा जाहिर की। किम से दक्षिण और उत्तर कोरिया को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में मुलाकात के बाद उन्होंने यह बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प ने DMZ में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, "हम आपके साथ"

ट्रम्प ने कहा कि मैं उन्हें व्हाइट हाउस के लिए तत्काल आमंत्रित करूंगा। ट्रम्प और किम कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के मामले पर अभी तक दो बार शिखर वार्ता कर चुके हैं। सबसे पहले वे पिछले साल सिंगापुर में मिले थे और इसके बाद दोनों ने फरवरी में हनोई में शिखर वार्ता की। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड