IAF के Il-76 विमान ने लद्दाख के Nyoma में 13,000 फुट पर रचा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

नयी दिल्ली, सात नवंबर रूसी मूल का भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर सफलतापूर्वक उतरा, जिसके साथ ही उसने दुनिया में अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर उतरने का रिकॉर्ड बनाया है। यह एयरबेस समुद्र तल से करीब 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से इसकी दूरी करीब 25 किलोमीटर है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के आईएल-76एमडी विमान ने न्योमा में सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया है।

यह दुनिया में इस विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग है।’’ वायुसेना ने कहा, ‘‘यह विमान की लंबे समय से बरकरार क्षमता का शानदार प्रदर्शन है। इसके साथ ही चालक दल के असाधारण कौशल, सटीकता और पेशेवर दक्षता का भी परिचय मिलता है।’’ वायुसेना ने इस लैंडिंग को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे भारत की रणनीतिक हवाई परिवहन क्षमता और मजबूत होगी।

प्रमुख खबरें

Kochi में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मी से बहस और सरकारी वाहन में तोड़फोड़, आरोपी हमसथ अरेस्ट

Kyiv पर मिसाइल हमलों से बिजली-पानी ठप, वार्ता से ठीक पहले पांच जख्मी

Asuntha Lakra के आरोपों पर Hockey India ने नहीं दिया फंड, IOA जांच समिति की बैठक अटकी

Chandigarh में लागू हुआ Punjab Police Act, दूसरे राज्यों में भेजे जा सकेंगे कैदी