Kyiv पर मिसाइल हमलों से बिजली-पानी ठप, वार्ता से ठीक पहले पांच जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

कीव, सात नवंबर (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार तड़के मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गये। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब यूक्रेन अगले सप्ताह रूस और अमेरिका के साथ नए सिरे से बातचीत की तैयारी कर रहा है। तीनों देशों के वार्ताकार मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत करेंगे।

यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की मध्यस्थता में होने वाली चौथे दौर की वार्ता होगी। रूसी मिसाइल हमलों में कीव के कई घरों और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। निप्रो नदी पर बने एक पुल पर यातायात रोकना पड़ा।

साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि कीव और झितोमिर क्षेत्रों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। इससे शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Kochi में थाने पहुंचकर पुलिसकर्मी से बहस और सरकारी वाहन में तोड़फोड़, आरोपी हमसथ अरेस्ट

IAF के Il-76 विमान ने लद्दाख के Nyoma में 13,000 फुट पर रचा इतिहास

Asuntha Lakra के आरोपों पर Hockey India ने नहीं दिया फंड, IOA जांच समिति की बैठक अटकी

Chandigarh में लागू हुआ Punjab Police Act, दूसरे राज्यों में भेजे जा सकेंगे कैदी