गुंजन सक्सेना में हुआ IAF का अपमान? भारतीय वायुसेना ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह फिल्म बुधवार को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुयी। अधिकारी के अनुसार, पत्र में भारतीय वायुसेना में संस्थागत कार्य संस्कृति के रूप में लैंगिक पूर्वाग्रह का फिल्म में चित्रण किए जाने से संबंधित चिंताओं का उल्लेख किया गया है। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है जो 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं