ओडिशा में आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

ओडिशा सतर्कता विभाग ने शनिवार को कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कालाहांडी जिले में धर्मगढ़ के उप-जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ आईएएस अधिकारी को एक स्थानीय व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग की एक किस्त के रूप में ली जा रही थी।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था और वहां रिश्वत की राशि उससे लेकर अपने टेबल की दराज में रख ली। विज्ञप्ति के अनुसार, विभाग ने आरोपी आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

White House Dinner में Security में बड़ी चूक, हथियार लेकर घुसा शख्स, Washington में हड़कंप

PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, मां, माटी, मानुष नारे को बताया सबसे बड़ा धोखा

जहां चढ़ता है Non-Veg प्रसाद, उस ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में PM Modi ने क्यों की विशेष पूजा?