उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण गैंग से जुड़ा IAS अफसर का कनेक्शन, डिप्टी सीएम बोले- होगी जांच

By अंकित सिंह | Sep 28, 2021

धर्म परिवर्तन गिरोह से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन सामने दिखाई दे रहे है। इसमें वह कुछ मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बैठे हुए है। लेकिन विवाद तब बढ़ यगा जब वह धर्म परिवर्तन के फायदे गिना रहे वक्ताओं को सुन रहे है। वायरल वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन इस्लाम धर्म के प्रचार की भी बातें कर रहे हैं जो कि हैरान करने वाला है। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस ने शूट किया है इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है और ना ही हम इसकी पुष्टि कर रहे है। लेकिन इस पर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जांच कराए जाने की बात कही है। केशव मौर्य ने कहा कि कानपुर तथा उन्नाव दौरे के समय मुझे कुछ लोगों ने इस प्रकरण के बारे में जानकारी दी थी। अभी मैं इसके बारे में और भी ज्यादा पता करने की कोशिश कर रहा हूं और यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि हम इस के तह तक जाएंगे और इसकी जांच कराएंगे। अगर इसमें आईएएस अफसर से जुड़ा कुछ मामला सामने आता है तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध