ICAI का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते स्थगित किए महत्वपूर्ण एग्जाम

By एकता | May 09, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने फाइनल और इंटरमीडिएट लेवल दोनों के लिए बचे हुए क्वालीफाइंग पेपर स्थगित कर दिए हैं। यह घोषणा देश में तनावपूर्ण को देखते हुए की गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की चाल को BSF ने किया नाकाम! जम्मू-कश्मीर के सांबा में जैश के 7 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया: सूत्र

भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के संचालन को विनियमित करने वाली शीर्ष संस्था ने आगे बताया कि पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा (इंटरनेशनल टैक्सेशन-असेसमेंट टेस्ट), या INTT AT को भी स्थगित कर दिया गया है।

आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर शेड्यूल के अनुसार, सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई को आयोजित होने वाली थीं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को निर्धारित की गई थीं। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई को आयोजित की गई थीं। 9, 11 और 14 मई को होने वाली ग्रुप 2 की परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?

भारतीय महिला Football टीम ने रचा इतिहास, छठी बार बनीं SAFF Champions

SS Rajamouli की Varanasi पर सबसे बड़ा खुलासा, Mahesh Babu बनेंगे राम, होगी 30 मिनट की महालड़ाई

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो