चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बीसीसीआई और पीसीबी में फिर छिडे़गी जंग, पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत?

By Kusum | Nov 01, 2023

एक बार फिर भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच जंग छिड़ती नजर आ रही है। दोनों बोर्डों के बीच अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विवाद शुरू होता नजर आ रहा है। जिसके चलते भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाना मुश्किल ही नजर आ रहा है। 

वहीं अब एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। लेकिन बीसीसीआई ने मेन इन ब्लू को इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही भारत सरकार भी देश के खिलाड़ियों को पड़ोसी देश भेजने के लिए बिलकुल भी सहमत नहीं है। 

इस स्थिति में आईसीसी के लिए एक दूसरा वेन्यू चुनना बड़ा काम होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए श्रीलंका और यूएई अच्छा विकल्प माना जा रहा है। भारत के आईसीसी चैंपयंस ट्रॉफी का खिताब 2013 में आखिरी बार जीता था। इस मेगा इवेंट का मौजूदा चैंपियन फिलहाल पाकिस्तान है, जिसने आखिरी बार 2017 में भारत को हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया था। 

फिलहाल, आईसीसी के एक प्रवक्ता ने ईएसपीएल क्रिकइन्फो को बताया है कि, आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के लिए योग्य टीमें मेजबान पाकिस्तान और आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 7 टीमें होंगी। इसे नवंबर 2021 आईसीसी द्वारा अप्रूव किया गया था। ऐसे में जो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहेंगी वे टूर्नामेंट में टॉप 8 में जगह बनाने के लिए कोशिश करेंगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर