UN में बोलीं ICC चीफ टोमोको अकाने: Donald Trump प्रशासन की पाबंदियों से नहीं झुकेगी अदालत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

संयुक्त राष्ट्र, तीन नवंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह न्यायाधिकरण पर दंड लगाकर अंतरराष्ट्रीय न्याय में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है और कहा कि उसका यह प्रयास सफल नहीं होगा। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण सोमवार को संयुक्त राष्ट्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहीं जापान की न्यायाधीश टोमोको अकाने ने न केवल आईसीसी का हिस्सा रहे 125 देशों से बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों से अपील की कि वे “अदालत के बचाव में, व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से, ठोस कदम उठाएं”। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आईसीसी अधिकारियों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा, पिछले महीने उन्होंने पूरी अदालत को ही निशाना बनाया। यह कदम उस अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिका और इजराइल समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही जांच को लेकर इस न्यायाधिकरण को खत्म करना है। अकाने ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को डिजिटल माध्यम से उनका संबोधन अमेरिका के उन ‘‘असाधारण’’ और ‘‘अभूतपूर्व’’ कदमों का परिणाम है, जिनसे न्यायाधीशों, अभियोजकों और एक संस्था के रूप में खुद आईसीसी को खतरा पैदा हो गया है।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सांसद Aga Ruhullah Mehdi ने National Conference छोड़ी, वादों से मुकरने का लगाया आरोप

32 देशों की घेराबंदी, पुतिन के खिलाफ बारूदी महायुद्ध!

World Gold Council रिपोर्ट: सितंबर तिमाही में सोने की वैश्विक मांग घटकर 1,369 टन रही

Smartphone Battery में क्यों होता है Blast, फोन को फटने से बचाने के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स