ICC ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व प्रमुख रोसेयू को दी श्रृद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख पैट्रिक रोसेयू के निधन पर शोक जताया है। रोसेयू 85 वर्ष के थे और 1996 से 2001 तक कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रहे। वह आईसीसी बोर्ड के भी सदस्य थे और वेस्टइंडीज को 2007 विश्व कप की मेजबानी दिलाने का श्रेय उनको जाता है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने एक बयान में कहा की रोसेयू का निधन क्रिकेट जगत के लिये दुखद खबर है। खेल प्रबंधन में उनका अपार योगदान रहा है। आईसीसी की ओर से उनके परिवार और मित्रों के साथ हमारी संवेदनायें हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand