ICC ने दिन के Test Match में Pink Ball के इस्तेमाल को दी ट्रायल मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

दुबई, एक अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दिन में होने वाले टेस्ट मुकाबलों में ट्रायल के तौर पर गुलाबी गेंदों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिन के अंतिम सत्र में कम होती रोशनी के प्रभाव को कम करना है जिसके कारण अक्सर कम ओवर फेंके जाते हैं। खेल की नई शर्तें एक अक्टूबर या उसके बाद शुरू होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं पर लागू होंगी।

गुलाबी गेंद के उपयोग पर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले सहमति होनी चाहिए। एक बार सहमति हो जाने के बाद यह मैच की पूरी अवधि के लिए लागू रहेगा।’’ आईसीसी ने कहा, ‘‘मैच शुरू होने के बाद फैसला नहीं बदला जा सकता है। मैच शुरू होने के बाद लाल गेंद को गुलाबी गेंद में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि खेल को वर्तमान समय के साथ तालमेल बिठाने में मदद करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल की शर्तों (प्लेईंग कंडीशंस) में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें क्रिकेट गेंदों से संबंधित प्रावधान, फील्डिंग के कुछ पहलुओं के बारे में अधिक स्पष्टता और खेल की गति में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए उपाय शामिल हैं।’’ नई शर्तों के अनुसार अब दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर खेल स्वतः समाप्त नहीं होगा। पुराने नियम से समय की बचत नहीं होती थी क्योंकि शेष गेंदों को अगले दिन फेंकना पड़ता था। फिलहाल महिला क्रिकेटर अभी जूनियर क्रिकेट के लिए बनी गेंदों का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन अब से इस वर्ग के लिए अलग माप की गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा।

नए नियमों के अनुसार नई गेंद का वजन पांच औंस (142 ग्राम) से कम नहीं होना चाहिए और न ही 5.25 औंस (149 ग्राम) से अधिक होना चाहिए। इसकी परिधि 8.46 इंच (21.5 सेंटीमीटर) से कम नहीं होनी चाहिए और न ही 8.66 इंच (22 सेंटीमीटर) से अधिक होनी चाहिए। खेल की नई शर्तों में समय बर्बाद करने वाले बल्लेबाजों पर भी नकेल कसी जाएगी।

ऐसा करने वाले बल्लेबाज को दो बार चेतावनी दी जाएगी लेकिन तीसरी बार ऐसा करने पर फील्डिंग करने वाली टीम को पांच रन दिए जाएंगे। ओवरथ्रो से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है। अब इसका मतलब गेंद को विकेट को निशाना बनाने की प्रयास को ही ओवरथ्रो माना जाएगा।

गेंद को रोकने या किसी अन्य फील्डर के पास देने के प्रयास में की गई फील्डिंग में चूक को ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Flydubai के पायलट पर हमला करने वाला को-पायलट कट्टरपंथी था, Israel PM का खुलासा

Asian Games Wrestling: Nitesh Siwach ने जीता ऐतिहासिक रजत पदक

भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला! वो फ्लाईदुबई के कॉकपिट में आई कैसे?

Rejinagar Bypoll में BJP का समर्थन करेंगे अल्पसंख्यक, Suvendu Adhikari ने किया दावा