तीन विश्व कप की मैचों के लाइव स्ट्रीम करेगी IMG, ICC से किया करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी तीन विश्व कप के 541 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिये आईएमजी से करार किया है। आईसीसी ने गुरूवार को बताया कि यह समझौता अप्रैल 2023 तक के लिये दकिया गया है जिसमें तीन विश्व कप (पुरूष टी20 विश्व कप 2022, पुरूष विश्व कप 2023 और महिला टी20 विश्व कप 2023) के सभी क्वालीफाइंग मैच शामिल होंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ क्रिकेटप्रेमियों को और क्रिकेट की सौगात देने के लिये आईएमजी के साथ करार करके हम बहुत खुश हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे खेल को आगे ले जाने और वैश्विक प्लेटफॉर्म बढाने के लिये यह बड़ा कदम है।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ 541 मैचों में से 145 महिला मैच और 80 एसोसिएट सदस्यों के मैच होंगे।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया