T20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से दर्ज की जीत, किशन और राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

दुबई। टी 20 विश्व कप के अभ्यास मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। इंग्लैड ने भारत के सामने 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन भारतीय खेमे से बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल और ईशान किशन के बीच 82 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई। हालांकि अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने मार्क वुड की गेंद पर मोइन अली को आसान कैच थमा दिया। 

शमी ने की धारदार गेंदबाजी

विराट कोहली ने अपने तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों और दोनों स्पिनरों को आजमाया जिन्होंने इंग्लैंड के पांच विकेट चटकाए। शमी ने सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। हालांकि उनका आखिरी ओवर काफी मंहगा साबित हुआ और उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दे दिए। 

इसे भी पढ़ें: अगर भारत ने पाक के साथ खेलने से किया इनकार तो बनेगी ऐसी परिस्थितियां, विराट के हाथों से छूट सकता है खिताब ! 

भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद संभाली जबकि मोहम्मद शमी पहले बदलाव के तौर पर आए। भुवनेश्वर ने लय हासिल करने पर ध्यान दिया तो बुमराह और शमी ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। 

वहीं विराट कोहली ने स्पिनर रविंद्र जडेजा के बजाय अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को आजमाया जिन्होंने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने का अच्छा प्रयास किया और वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर स्पिनर राहुल चाहर को प्राथमिकता दी गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना