ICC Test Ranking: टॉप-10 में यशस्वी-पंत शामिल, जडेजा और राहुल टॉप-40 से भी बाहर

By Kusum | Jun 17, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की शुरुआत करेगी। इस भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो हालत बहुत खराब हैं। टॉप-20 में केवल 2 बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत टॉप-10 में हैं। इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टॉप-20 में भी नहीं है। शुभमन गिल टॉप-30 में हैं। वहीं केएल राहुल और रविंद्र जडेजा टॉप-40 से भी बाहर हैं। 

वहीं भारत के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल 631 रेटिंग अंक के साथ 24वें नंबर हैं। रविंद्र जडेजा 538 रेटिंग अंक के साथ 46वें नंबर पर हैं। केएल राहुल 533 रेटिंग अंक के साथ 47वें नंबर पर हैं। भारतीय टीम से बाहरचल रहे श्रेयस अय्यर 465 रेटिंग अंक के साथ 64वें और अक्षर पटेल 464 रेटिंग अंक के साथ 65वें नंबर पर हैं। नितीश कुमार रेड्डी 459 रेटिंग अंक के साथ 67वें नंबर पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका