ICC Women's T20 WC 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर का पूरा शेड्यूल, नेपाल को मिली मेजाबनी की कमान

By Kusum | Jul 31, 2025

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मैच का शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है। क्वालीफायर मैचों का आगाज 12 जनवरी 2026 से होगा, जो कि 2 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी नेपाल को दी गई है। 21 दिन के इस इवेंट में कुल 10 टीमें दो अलग-अलग जगह मुलपानी, काठमांडू में आपस में भिडे़गी। 

दरअसल, नेपाल में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2026 का क्वालीफायर अहम होगा, जिसमें 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर एक ग्रुप में 5 टीमें होगी। इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज और फाइनल मैच खेला जाएगा। पूरे शेड्यूल का ऐलान जल्द ही घोषित किया जाएगा। 

फिलहाल, बता दें कि, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का पहले ही ऐलान हो गया है, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स को मेजबानी मिली हैं। इस इवेंट की शुरुआत 12 जून से होनी है, जिसका फाइनल 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। 

वहीं इन 24 दिनों के अंतराल में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जो कि 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड, हेंडिग्ले, हैम्पशायर बॉल, ब्रिस्टोल काउंटी ग्राउंड शामिल है। वहीं, इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच बेहतरीन होगा, क्योंकि वह लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs