आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में 139 करोड़ रुपये में 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 30 जुलाई आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने उद्यम पूंजी कंपनी पीक एक्सवी पार्टनर्स से गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 139 करोड़ रुपये में खरीदी है। एनएसई पर उपलब्ध सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के 57,21,378 शेयर खरीदे, जो कंपनी में 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

पीक एक्सवी पार्टनर्स ने पिछले महीने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के 33.3 लाख से अधिक शेयर 100 करोड़ रुपये में बेचे थे। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस भारत में विभिन्न सामान्य और स्वास्थ्य बीमा उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करती है।

प्रमुख खबरें

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की

जब-जब मर्चेंट फीस लगी, बोझ ग्राहकों पर ही पड़ा, 5 उदाहरण से समझें, UPI पेमेंट पर हर सवाल का जवाब यहां मिल सकता

2026-27 में Leather Export 5.5 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद, CLE ने दी जानकारी

मिसाइल दाग दो, मैं अकेला खड़ा रहूंगा..., Asaduddin Owaisi की BJP MLA Rameshwar Sharma को चुनौती