आईसीयू में भर्ती UK PM बोरिस जॉनसन की हालत में आया सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लगातार तीसरी रात लंदन के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बीतीऔर उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 55 वर्षीय प्रधानमंत्री जॉनसन को सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है, लेकिन उन्हें निमोनिया नहीं हुआ है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत नहीं देखी गई है।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बुधवार रात बताया कि प्रधानमंत्री की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि वह अभी आईसीयू में रहेंगे। उन्हेंने बताया कि उनकी हालत स्थिर हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वह उठकर भी बैठे थे और उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत भी की थी। विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को कोबरा आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें देश में लागू लॉकडाउन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विचार होगा कि 23 मार्च को लागू किए गए 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। यह बंद अगले सोमवार को खत्म हो जाएगा लेकिन इस तरह के संकेत हैं कि इसे बढ़ाया जा सकता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 7097 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra