CJP-कांग्रेस के प्रदर्शन पर बवाल, क्या BJP की पदयात्रा से व्यापार को नहीं हुआ कोई नुकसान? त्योहार से पहले राजनीतिक कार्यक्रमों पर उठे सवाल

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2026

जो बीजेपी कल तक कांग्रेस की रैलियों पर 'व्यापारियों को करोड़ों के नुकसान' का हिसाब मांग रही थी, आज वही चांदनी चौक के सबसे व्यस्त बाजार में खुद सवालों के कटघरे में आ खड़ी हुई है! करवा चौथ और दिवाली की चौखट पर सजे चांदनी चौक में जब गूंजनी चाहिए थी ग्राहकों की रौनक, तब वहां निकली बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा। नतीजा? सड़कें जाम, ग्राहक नदारद और त्योहार के पीक सीजन में अपनी रोजी-रोटी ताकते बेबस व्यापारी। अब सवाल उठ रहा है कि जब विपक्ष प्रदर्शन करे तो 'व्यापार को घाटा', और जब खुद सत्ताधारी पार्टी करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले एशिया के सबसे बड़े बाजार को रैली का मैदान बना दे, तो क्या तब व्यापारियों का नुकसान नहीं होता? आज बात इसी दोहरे मापदंड और चांदनी चौक के सुलगते दर्द की! भाजपा के कमल चांदनी चौक में छाए हुए नजर आए। भाजपा ने एक पद यात्रा निकाली जो कांग्रेस के खिलाफ थी और नारा था वो  लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ। भाजपा का मानना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अराजकता फैला रहे हैं देश में और एसआईआर के प्रोटेस्ट के माध्यम से एक पॉलिटिकल माइलेज लेना चाहते हैं। पर इस रैली वर्सेस रैली के बीच में कहीं चांदनी चौक थोड़ा सा फंस गया है। चांदनी चौक एक ऐसी जगह है जो दिवाली के टाइम पर जल उठती है। जो व्यापार है वह चरम स्तर पर होता है। पर आज व्यापारी थोड़े दुखी हैं। क्योंकि उनका मानना है क्योंकि उनका मानना है कि लोग जो हैं अब वो आ नहीं पा रहे हैं क्योंकि रैलियां हो रही हैं और उनके व्यापार पे इसका असर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: RSS के किले Nagpur और Modi के गढ़ Varanasi में BJP की करार हार से सत्ता पक्ष की नींद उड़ी
अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

CJP के अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि क्या BJP का मार्च किसी तय विरोध स्थल पर हो रहा है, और त्योहारों के मौसम में राजनीतिक प्रदर्शनों का व्यापार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़े अभिजीत दिपके ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पदयात्रा की जगह और त्योहारों के मौसम में इस तरह के प्रदर्शनों का व्यापारियों पर पड़ने वाले असर पर सवाल उठाए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में दिपके ने पूछा क्या यह किसी तय विरोध स्थल पर हो रहा है? और त्योहारों के दौरान व्यापार पर पड़ने वाले असर का क्या?" उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब समाचार एजेंसी ANI ने 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकाली गई पार्टी की पदयात्रा का फुटेज साझा किया। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम का यह प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे अभियान के जवाब में आयोजित किया गया था। व्यापार में रुकावट का मुद्दा अब BJP और विपक्षी दलों के बीच विवाद का विषय बन गया है। व्यापारियों के संगठनों ने त्योहारों की खरीदारी के सबसे व्यस्त समय के दौरान होने वाले प्रदर्शनों, ट्रैफिक पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के संभावित नतीजों को लेकर चिंता जताई है।

प्रमुख खबरें

MCOCA और NDPS केस में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार, Delhi Police ने दबोचा

South Delhi में Diljit Dosanjh Concert को लेकर सुरक्षा अलर्ट, भारी Traffic Diversion लागू

UP Government ने सख्त किए भर्ती नियम, हिंसक व्यवस्था परिवर्तन वाले नहीं पाएंगे सरकारी नौकरी

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत