IDBI बैंक ने दी मोबाइल, वेब के जरिए खाता अकाउंट खोलने की सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

नयी दिल्ली। आईडीबीआई बैंक ने बचत खाता खोलने तथा उसे चालू करने में उपभोक्ताओं की मदद के लिये मोबाइल और वेब आधारित नयी सेवा की शुरुआत की है। बैंक ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इसके जरिये उपभोक्ता आधार ई-केवाईसी या क्यूआर कोड पद्धति के जरिये अपना खाता खोल सकते हैं और उसे सक्रिय कर सकते हैं।

बैंक ने कहा कि इससे कागजी काम से छुटकारा मिलेगा। इसके जरिये बैक खाता चंद मिनटों में सक्रिय हो जाएगा और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। इस तरह से खाता खोलने वाले उपभोक्ता बैंक की किसी भी शाखा से चेक बुक और डेबिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह