‘आप’ सत्ता में लौटी तो ‘‘पानी के बढ़े हुए बिल’’ माफ कर दिए जाएंगे: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने वाले होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो दिल्ली के लोगों के ‘‘बढ़े हुए पानी के बिलों’’ को माफ कर दिया जाएगा।

‘आप’ प्रमुख ने लोगों से इन बिलों का भुगतान न करने का आग्रह किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा था, लेकिन आज मैं औपचारिक तौर पर घोषणा कर रहा हूं कि विधानसभा चुनाव होने पर जब ‘आप’ सत्ता में वापस आएगी तो ये बढ़े हुए पानी के बिल माफ कर दिए जाएंगे। जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें बिल भरने की जरुरत नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ सरकार प्रति माह 20,000 लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराती है और राजधानी के 12 लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलता है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर अगले महीने चुनाव होने हैं, जिसमें ‘आप’ लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक सीढ़ी न बनाएं: Raghav Chadha ने Congress पर साधा निशाना

West Bengal में Drugs माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 2.4 करोड़ Cash, Gold बरामद, Suvendu Adhikari ने सराहा

Ram Mandir Fund और Student Protest पर सरकार चुप क्यों? Kharge ने PM Modi-HM Shah से माँगा जवाब

Enqube Ethicals IPO: 3,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल