भाजपा सत्ता में आई तो तीनों कृषि कानून लागू हो जाएंगे, उखाड़ फेकें इस सरकार को: जयंत चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने मंगलवार को लोगों से योगी आदित्यनाथ सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः सत्ता में आ गई तो तीनों कृषि कानून पुनः लागू कर दिए जाएंगे। वह यहां राज्य में हो रहे चुनाव में जिले की मांट एवं बलदेव विधान सभा क्षेत्रों में रालोद एवं समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। मांट विस क्षेत्र से सपा के एमएलसी डॉ. संजय लाठर एवं बलदेव (सुरक्षित क्षेत्र) से रालोद उम्मीदवार बबीता देवी चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनता से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । अखिलेश के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, शिवपाल को भी मिला वॉकओवर

इस बीच उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारे तंज भी कसे। उन्होंने भाजपा को किसान, गरीब, मजदूर, युवा, व्यापारी आदि की विरोधी पार्टी बताते हुए उसे दोबारा सत्ता में न आने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई तो रद्द किए गए तीनों कृषि कानून दुबारा थोप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह लड़ाई आपकी आन-बान-शान, सम्मान और स्वाभिमान की है। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है।’’ जयंत ने बलदेव की सभा में कहा ,‘‘ आज सरकार में किसान बुरी तरह परेशान हैं। व्यापारी एवं युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। युवाओं को नौकरी मांगने के नाम पर लाठियां मिल रही हैं। युवा वर्ग सरकार से बुरी तरह खफा है। आप सभी को एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।’’ 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा