चिदंबरम ने शाह से पूछा, अगर अल्पसंख्यक CAA से प्रभावित नहीं होंगे तो मुसलमान बाहर क्यों ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उनकी उस टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा कि अल्पसंख्यक समुदाय का कोई भी व्यक्ति संशोधित नागरिकता कानून से प्रभावित नहीं होगा और पूछा कि ऐसा है तो तो फिर मुसलमानों को इस कानून से बाहर क्यों रखा गया है।

कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए, शाह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पूछा, ‘‘गृह मंत्री का कहना है कि सीएए से कोई अल्पसंख्यक प्रभावित नहीं होगा। अगर यह सही है, तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि सीएए से कौन प्रभावित होगा। अगर सीएए से कोई भी प्रभावित नहीं होगा, जैसा कि वर्तमान में है, तो सरकार ने कानून क्यों पारित किया?

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम ने मोदी से कहा: ट्रम्प से पूछिए कि असम से 19 लाख लोगों का प्रत्यर्पण संभव है

उन्होंने पूछा, ‘‘यदि सीएए का उद्देश्य सभी अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाना है (गुह मंत्री के अनुसार, कोई भी प्रभावित नहीं होगा), तो मुसलमानों को अधिनियम में उल्लिखित अल्पसंख्यकों की सूची से बाहर क्यों रखा गया है?’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय