चीन यदि भारतीय क्षेत्र खाली नहीं करता तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिये: सुब्रमण्यम स्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि यदि चीन भारतीय क्षेत्र को खाली नहीं करता है और 1993 के समझौते के तहत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर वापस नहीं जाता है, तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिये। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि भारत को चीन के साथ केवल सीमा विवाद को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए और हांगकांग, ताइवान व तिब्बत के बारे में बात करके पड़ोसी देश को उकसाना नहीं चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान की जीत को आधार बना कर महबूबा कश्मीर का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को चीन के साथ केवल अपने भूमि विवाद पर ध्यान देना चाहिए। अन्य मुद्दों के बारे में बात करने से स्थिति और बिगड़ेगी। उन्होंने कहा, हांगकांग, ताइवान और तिब्बत के बारे में बात न करें। आप जो कर रहे हैं वह स्थिति को बिगाड़ रहा है। ध्यान दें कि चीन ने कहां गलती की है। उन्होंने एलएसी को पार कर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी