सपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा- कॉमन सिविल कोड अगर आ गया तो मुसलमान दूसरी शादी नहीं कर पाएगा

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2021

लखनऊ। कहने के लिए जनता की आवाज बनने वाले जनप्रतिनिधि जब देश की विरासत को ही न संभाल पाएं तो क्या होगा ? ठीक ऐसा ही उदाहरण स्वतंत्रता दिवस के दिन देखने को मिला। समाजवादी पार्टी सांसद डॉ. एसटी हसन ध्वजारोहण के बाद हुए राष्ट्रगान के दौरान असहज हो गए। उसके साथ मौजूद सपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने आधा-अधूरा राष्ट्रगान गाया। इस दौरान एसटी हसन भी मुंह चलाते हुए देखे गए। 

उन्होंने कहा कि मुझे गाना नहीं आता है लेकिन मुझे पूरा राष्ट्रगान याद है। सुना भी सकता हूं। आपको बता दें कि एसटी हसन पर हिन्दू-मुसलमान से जुड़ी हुई आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगता रहा है।खत्म हो जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉइसी बीच सपा सांसद ने कॉमन सिविल कोड की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कॉमन सिविल कोड लाने की तैयारी कर रही है और अगर ऐसा होता है तो मुसलमान दूसरी शादी नहीं कर पाएगा और मुस्लिम पर्सनल लॉ भी समाप्त हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मिशन उत्तर प्रदेश: भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बाढ़ की आड़ में कर रही है घिनौनी राजनीति 

मुरादाबाद के गलशहीद में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सपा सांसद ने कहा कि आज का दौर सबसे खराब दौर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटी हसन ने कहा कि कॉमन सिविल कोड के लागू होते हुए आर्टिकल 30 समाप्त हो जाएगा। जिसके चलते मुसलमानों के शैक्षणिक संस्थान बंद हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी को अगर आप बचाना चाहते हैं तो भाजपा के खिलाफ वोट करें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह