कांग्रेस को घुसपैठियों से लगाव है तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पर घुसपैठियों को नयी पहचान देने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर पार्टी को घुसपैठियों से इतना ही लगाव है, तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती।

उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि मूल असमियों के लिए पर्याप्त संसाधन या जगह नहीं है, तो नए असमियों को कैसे समायोजित किया जा सकता है। शर्मा ने कहा, “न तो जमीन है, न जगह, न घर। हम असमियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे सकते। ऐसे में हम इन तथाकथित नए असमियों को ये सुविधाएं कैसे दे सकते हैं?’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गोगोई को इनकी इतनी चिंता है, तो उन्हें ‘‘इन लोगों को राहुल गांधी के घर भेज देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बेदखली अभियान जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बेदखली अभियान जारी रहेगा। अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद, भाजपा सत्ता में वापस आएगी और तब भी बेदखली जारी रहेगी।’’ इस बीच, शर्मा ने कहा कि नवंबर में 10,000 से ज्यादा कलाकारबिहू और झुमुइर की तर्ज पर बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहू और झुमुइर की अपार सफलता के बाद, अब बागुरुम्बा के मुख्य आकर्षण बनने का समय आ गया है। नवंबर में, 10,000 से अधिक कलाकार इस नृत्य को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेंगे और हमारे बोडो समुदाय की विरासत को और निखारेंगे।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video