मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते, मिड टर्म चुनाव में पिछड़कर बोले ट्रंप

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2026

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते नजर आ रहे हैं। चुनावी नतीजों और शुरुआती अनुमान में डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत होती दिखाई दे रही है और सबसे बड़ा झटका ओहायोग के गवर्नर चुनाव में लगा है। जहां भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने उन्हें शिकस्त दी है। वहीं सीनेट में भी डेमोक्रेट बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 4 नवंबर की सुबह तक आ रहे चुनावी अपडेट में रिपब्लिकन पार्टी के लिए कई चिंताजनक संकेत मिले हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 435 में से 203 सीटों के नतीजे आए हैं। डेमोक्रेट्स 119 सीटें जीत चुकी हैं और 86 पर आगे है। जबकि रिपब्लिकन 84 सीटें जीतकर 91 पर आगे चल रहे हैं। सीनेट 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: US Midterm Elections में Democrats को बढ़त, Suhas Subramanyam और Piya Dandiya जीते


ओहायू में यह नतीजा इसलिए बढ़ा है क्योंकि यहां रिपब्लिकन पार्टी अपनी पकड़ मजबूत मानकर चल रही थी। रामास्वामी की हार को ट्रंप के समर्थन के बावजूद रिपब्लिकन उम्मीदवार की हार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं अमेरिकी सीनेट में भी इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सीनेट में कुल 100 सीटें हैं जिनमें से 35 सीटों पर इस बार चुनाव में मतदान हो रहा है। बाकी 65 सीटों पर पहले से चुने गए सांसद हैं जिनका कार्यकाल अभी जारी है। अब तक के चुनावी आंकड़ों के मुताबिक डेमोक्रेट्स 49 सीटों के साथ दो पर आ गए हैं। यानी कि बहुमत हासिल करने के लिए सिर्फ दो सीटों की जरूरत है। सीनेट में बहुमत का आंकड़ा 51 है और अगर डेमोक्रेट्स 51 सीटें हासिल कर लेते हैं तो सीनेट में उनका नियंत्रण हो जाएगा। इसका असर राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और सरकार के कामकाज पर पड़ सकता है। वहीं साउथ कैरोलना से भी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 

प्रमुख खबरें

Office की थकान और अनिद्रा दूर करेगा विपरीत करणी Yoga, आएगी अच्छी नींद

Nagarjuna की King 100 में महानथी झांसी रानी के रूप में Tabu का धमाका: जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

Supreme Court ने अतिरिक्त बिक्री कर पर राज्यों का अधिकार रखा बरकरार, 1974 का फैसला प्रभावी

निकल गई अकड़...मिड टर्म चुनाव में कैसे भारतवंशियों ने धुआं उड़ा दिया?