ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कोई हिमाकत की तो भुगतना पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी तेजी से बढ़ने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह कोई हिमाकत करता है तो उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि हम देखेंगे कि ईरान के साथ क्या होता है। यदि वे कुछ करते हैं, तो यह उनकी भारी भूल होगी। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य निर्माण के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही।

ट्रम्प ने कहा कि मैं ईरान के बारे में कहानियां सुन रहा हूं। यदि वे कुछ करते हैं, तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। हम देखेंगे कि ईरान के साथ क्या होता है। अमेरिका के विदेश मंत्री सोमवार को मॉस्को की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द करके ब्रसेल्स गए थे। वह ईरान के संबंध में ताजा गतिविधियों के बारे में नाटो सहयोगियों को जानकारी देने के लिए ब्रसेल्स गए।

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना