मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्ष को होने लगी परेशानी: अमित शाह

By अंकित सिंह | Sep 18, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। शाह ने कहा कि ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रांची वापस लौटेगी। शाह ने कहा कि रघुवर दास जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास की सरकार बना दीजिये, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर 1 प्रदेश बना देंगी। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने पाक को दिया बड़ा झटका, कहा- मोदी-चिनफिंग की मुलाकात में नहीं होगी कश्मीर पर बात

JNU में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो। शाह ने साफ कहा कि अब झारखंड की जनता को तय करना है कि मोदी जी जिन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाया है, उनके साथ रहना है या जिन्हें अनुच्छेद 370 चाहिए उनके साथ रहना है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: टॉप पर पहुंचने के लिए उतरेगी RCB, क्या अपने घर में LSG करेगी कोई बड़ा उलटफेर?

Bihar के मखाना से Maharashtra के आम तक, Vietnam President To Lam ने भारत के GI Tag वाले व्यंजनों का लिया जायका

Mamata Banerjee का इस्तीफा देने से इनकार लोकतंत्र पर हमला: फिल्ममेकर Ram Gopal Varma का तीखा तंज

कैच नहीं, Match छोड़ा! SRH से हार के बाद अपनी ही टीम पर फूटा Ricky Ponting का गुस्सा