अगर मोदी फिर से जीते तो देश में नहीं रहेगा लोकतंत्र: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

देबरा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश में फासीवादी सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपने अभियान की 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से तुलना की।  तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘किसी को जोखिम लेना होगा। 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ, अब हम सत्ता से फासीवादी मोदी को हटाने के लिए लड़ रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: वीरप्पा मोइली का दावा, राजग के खिलाफ है टीआरएस का संघीय मोर्चा

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी ने झूठ बोला था कि वह कभी चायवाला थे। उन्होंने कहा, ‘‘चायवाला अब चौकीदार हो गया है। हमें झूठ बोलने वाला चौकीदार नहीं चाहिए।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी के राज में भारत खतरे में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद और स्वामी विवेकानंद जैसे नेताओं की जरूरत है। हालांकि, वे (भाजपा) गांधीजी की नहीं, नाथूराम गोडसे की बात करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील