प्याज की बढ़ती कीमतों का असर अब दिखेगा रेस्तरां में भी, मंहगा होगा खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

मुंबई। भारतीय होटल और रेस्तरां संघ (आहार) ने शुक्रवार को कहा कि अगर महानगर में प्याज की कीमत जल्द ही 60 रुपये किलो के स्तर पर नहीं आती हैं तो प्याज से बने व्यंजनों की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्याज़ का रुलाना जारी, जानिए देश के कई शहरों में क्या है भाव?

पिछले कुछ सप्ताह में मुंबई और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में प्याज 160-170 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। हालांकि, सोमवार को, प्याज की कीमत में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। प्याज उत्पादक किसानों ने प्याज की महंगी कीमत का लाभ लेने के लिए थोक बाजारों में अधिक उपज को लाना शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: प्याज की कीमतों में हो सकती है गिरावट, 17000 टन आयात की तैयारी में भारत सरकार

आहार के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि प्याज की कीमतें नीचे की ओर जा रही हैं और मुंबई में इसमें 30 प्रतिशत तक की कमी आई है। हम प्याज वाले व्यंजनों के दाम बढ़ाने के बारे में एक सप्ताह से 10 दिन तक का इंतजार करेंगे। आहार रेस्तरांओं का शीर्ष निकाय है। मुंबई के 8,000 से अधिक बड़े और छोटे रेस्तरां इसके सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls के लिए AAP की दूसरी सूची जारी, कृषि मंत्री समेत 7 विधायकों का टिकट कटा

Pench Reserve सड़क हादसे में BJP MLC के बेटे की संलिप्तता का आरोप, परिणय फुके ने किया खंडन

Kozhikode में Nirmala Sitharaman के फर्जी वीडियो के जरिए महिला से 49.2 लाख रुपये की ठगी

PM Narendra Modi 16 नवंबर से मनीला दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा