अगर पाकिस्तान ने आतंकी हमले जारी रखे तो कड़ी जवाबी कार्रवाई की जाएगी : उपराज्यपाल सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि इस बार पाकिस्तान को जो सबक सिखाया गया है, उससे उसे जोरदार झटका लगा है और अगर उसने फिर से आतंकवादी हमला करने की कोशिश की तो जवाब और भी कड़ा होगा।

रक्षा मंत्री के बयान का हवाला देते हुए सिन्हा ने पुंछ में पत्रकारों से कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं हुआ है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हमारा दुश्मन अपने लोगों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं करा सकता क्योंकि वह कर्ज में डूबा हुआ है। कर्ज लेने के बावजूद वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इस बार (पाकिस्तान को) जो सबक सिखाया गया है, उससे उसे इतना दर्द हुआ है कि वह इसे भुला नहीं सकेगा।’’

सिन्हा ने कहा कि भारतीय सेना और सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि अगर कोई दोबारा गलती करने का दुस्साहस करता है, तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो सात पीढ़ियों तक याद रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान एक और आतंकी हमला करने की कोशिश करता है, तो जवाब और भी कड़ा होगा।

प्रमुख खबरें

13 नवंबर को नहाय खाय से Chhath Puja शुरू, 17 नवंबर को उषा अर्घ्य से होगा समापन

सुनील मित्तल बोले- उपग्रह संचार का Kill Switch भारत के पास होना जरूरी

Delhi में इस मौसम पहली बार AQI 403 पहुंचा, हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज

भारत में TB से मौतों में 38% गिरावट, WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा