आगे बढ़ने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि परिस्थितियां चाहे जितनी भी विपरीत हों, अगर आगे बढ़ने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है।

राजभवन से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों को शिक्षित करने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं, यदि समाज भी इस दिशा में सक्रिय सहयोग करे, तो हम इस लक्ष्य को और भी शीघ्रता से प्राप्त कर सकते हैं।”

पटेल ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को कक्षा नौ में प्रवेश पाने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और उनके अध्यापकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार