खराब प्रदर्शन रहता है बरकरार तो विराट के लिए टीम में वापसी रहेगी मुश्किल, कई खिलाड़ी पेश कर रहे हैं दावा

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ विराट कोहली का ही फॉर्म खराब रहा है। विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। यही कारण है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि विराट कोहली का भी फॉर्म संतोषजनक नहीं है। ऐसे में अब कप्तानी से हट चुके विराट कोहली पर प्रदर्शन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। रोहित शर्मा अपने बयानों से इस बात के संकेत भी दे चुके हैं कि वह टीम को भविष्य के हिसाब से मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप, कोचिंग स्टाफ में इन दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

जानकारी के मुताबिक के विराट कोहली की जगह पर वनडे और टी-20 में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को टीम मैनेजमेंट आजमाने की कोशिश कर रहा है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों ही काफी मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड को ओपनिंग में भी आजमाने की टीम इंडिया की प्लानिंग है। जरूरत के हिसाब से वेंकटेश अय्यर को भी ओपनिंग में आजमाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल मैनेजमेंट आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निगाहों को बरकरार रखेगा।

प्रमुख खबरें

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन