CM शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा - संपत्ति अगर होगी महिला के नाम, तो नहीं देना होगा रजिस्ट्रेशन चार्ज

By सुयश भट्ट | Oct 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर अगर संपत्ति होगी तो रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि हमनेे फैसला लिया है कुछ राशन की दुकानें महिलाओं के  सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा संचालित की जाएंगी। कुछ खरीद केंद्रों पर खाद्यान्न खरीद का काम भी महिलाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव के बिजली बिल भी जमा करेंगी और कुल वसूली का 10 प्रतिशत उनके खाते में जमा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राशन की दुकानें स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी। धान की खरीद और वितरण का दायित्व भी महिलाओं को देंगे। इससे महिलाओं को अबला बने रहने की लाचारी से मुक्ति मिलेगी। जब बहन के हाथ में धन होगा तो पति,सास ससुर सब पूछ परख करेंगे।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने सीएम शिवराज को दिया चैलेंज, कहा - जैसी रेस लड़नी है आइये लड़ते है 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लाभदायी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ करीब 103 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। 

उन्होंने कहा कि जब कोई बच्ची मुझसे कहती है कि मामा मैं तुम्हारी लाडली लक्ष्मी हूं तो मेरा मन प्रसन्न हो जाता है। मुख्यमंत्री तो आते जाते रहते हैं, लेकिन जब बेईमान कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने सहरिया आदिवासियों को जो एक हज़ार रुपये मिलते थे, छीन लिए थे। हमने फिर शुरू कर दिए।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये