मध्य प्रदेश से दिशा निकलेगी तो पूरे विश्व को लाभ होगा, मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक काढ़े व दवाओं के अच्छे परिणाम- बाबा रामदेव

By दिनेश शुक्ल | May 20, 2020

भोपाल। योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। कोरोना मरीजों पर भी प्रदेश में आयुर्वेद दवा का उपयोग कारगर रहा है। कोरोना को नियंत्रित करने की मध्यप्रदेश से जो दिशा निकलेगी उससे पूरे विश्व को लाभ होगा। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना को रोकने एवं उसके इलाज में अत्यंत उपयोगी हैं। योगगुरू बाबा रामदेव आज मुख्यमंत्री चौहान एवं मध्यप्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से वी.सी. के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कोई नहीं होगा बेरोजगार सबको मिलेगा रोजगार- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के इलाज एवं संक्रमण रोकने की श्रेष्ठतम व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2 करोड़ लोगों को आयुष विभाग के सहयोग से त्रिकटु काढ़े के पैकेट्स वितरित किए गए हैं। कोरोना कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी आदि को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने बाबा रामदेव को प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों को आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल एवं प्राणायाम संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त की कि आयुर्वेदिक दवाओं एवं प्राणायाम का  उपयोग कोरोना के विरूद्ध जंग जीतने में अत्यधिक सहायक होंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकटकाल में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहा एक्शन एड व गौरवी (सखी) वन स्टॉप सेंटर

इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अच्छी है उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है। बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा एवं गिलोए अत्यंत कारगर होते हैं। कोरोना मरीजों के उपचार में इनके उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 6 प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी एवं उज्जयी प्राणायाम नियमित रूप से करें। कोरोना के मरीज भी ये प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम का तुरंत लाभ होता है। कोरोना को रोकने के लिए गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी एवं अदरक का काढ़ा रोज पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। गिलोए,  अश्वगंधा एवं अणुतेल भी काफी उपयोगी हैं।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के खास दिनेश गुर्जर ने कहा सिंधिया को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर उन्हें पार्टी में वापस ला सकता हूँ

सचिव आयुष एम.के. अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में क्वारेंटाइन सेंटर्स में रहने वाले 04 हजार लोगों को तथा कोरोना के 532 मरीजों को आरोग्य कसायन-20 आयुर्वेदिक औषधि दी गई, जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन मरीजों में से 504 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। प्रदेश में 07 आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निरंतर शोध कर रही है कि कोरोना के विरूद्ध कौन-कौन सी आयुर्वेद की दवाएं अत्यंत उपयोगी हैं। इस संबंध में एक शोध पत्र भी तैयार किया गया है। योग गुरू बाबा रामदेव ने बताया कि वे 40 साल से एक बार भी बीमार नहीं हुए हैं। जब भी थोड़ी अस्वस्थता महसूस होती है वे काढ़े एवं गिलोए का उपयोग करते हैं। साथ ही नियमित रूप से प्राणायाम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंहि चौहान ने कहा हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचायेंगे, 1280 करोड़ रूपए देगी केन्द्र सरकार

 बाबा रामदेव ने वीसी में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कोरोना के उपचार के विषय में चर्चा की। चिकित्सा अधिकारियों ने बाबा रामदेव को बताया कि वे किस प्रकार उनके जिलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं, प्राणायाम आदि का उनके जिलों में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी समाधानकारक उत्तर दिए। मंत्रालय में वी.सी. में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, सचिव आयुष एम.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी