कानून हटाओ नहीं तो बंद कर देंगे यूरोप की गैस, भारत के लिए कतर ने EU को अच्छे से हड़का दिया

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2025

जिस दिन शेर गरजता है, जंगल के सारे कानून बदल जाते हैं और यही हुआ है जब छोटे से देश क़तर ने पूरे यूरोप के सामने वो किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। क़तर ने सिर्फ धमकी नहीं दी बल्कि यूरोप की उस सुपर पावर मानसिकता को भी तोड़ दिया जो सदियों से बाकी दुनिया को नियमों से बांधने की कोशिश कर रही थी। पश्चिमी देशों की सोच बहुत साफ है। कानून हम बनाएंगे और बाकी दुनिया बस मानेगी। चाहे वो मानवाधिकार का मुद्दा हो, पर्यावरण नीति हो या फिर डाटा सुरक्षा हमेशा यही पैटर्न रहा है और वे खुद को नैतिक शिक्षक समझते हैं और बाकी देशों को छात्र। लेकिन इस बार यूरोप ने जो कानून बनाया वो उनके अहंकार का हद दिखाता है। इस  कानून का नाम है कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी ड्यू डिलीजेंस डायरेक्टिव यानी कि सीएसडी। एक ऐसा नियम जो अब पूरी दुनिया के देशों के ऊपर यूरोप का नैतिक शिकंजा कसने की कोशिश कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चीन पर तगड़ा एक्शन ले लिया, सैटेलाइट को किया ब्लॉक, हो गया भयंकर बवाल

सीएसडीडीडी विशेष रूप से विवादास्पद साबित हो रहा है। इसका उद्देश्य कंपनियों को जलवायु परिवर्तन योजनाएँ प्रस्तुत करने के लिए बाध्य करना है। यह उन पर दंड का भी खतरा पैदा करता है यदि वे अपनी मूल्य श्रृंखलाओं में मानवाधिकारों के उल्लंघन को संबोधित करने में विफल रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक पोस्ट में, कतर के ऊर्जा मामलों के मंत्री महामहिम साद बिन शेरिदा अल-काबी ने कहा कि अगर सीएसडीडीडी में संशोधन नहीं किया गया या उसे रद्द नहीं किया गया, तो हम यूरोप को एलएनजी नहीं भेजेंगे, यह तय है। पिछले महीने 16 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. सहित कई कंपनियों को पत्र भेजकर ज़ोर देकर कहा कि वे यूरोप की जलवायु और डीईआई आवश्यकताओं की अनदेखी करें।

इसे भी पढ़ें: धमकी देता रह गया अमेरिका, बगराम पर भारत ने जमा लिया अपना कब्जा

क़तर ने कहा हम तुम्हारे कानून से नहीं अपने संसाधनों से बात करेंगे और यह बयान यूरोप के लिए तगड़ा झटका था क्योंकि यूरोप का लगभग 40% एलएनजी अब भी मिडिल ईस्ट से आता है और उसमें सबसे बड़ा हिस्सा कतर का है। अब जरा आप यह सोचिए यह वही मुद्दा है जिस पर भारत सालों से बोल रहा था। भारत हमेशा कहता है कि पश्चिमी देश जब चाहे अपने मोरल कार्ड निकाल देते हैं। कभी पर्यावरण के नाम पर भारत के उद्योगों को रोकते हैं। कभी मानवाधिकार के नाम पर, हमारी संपत्तियों पर, हमारी कंपनियों पर उंगली उठाते हैं। भारत का संदेश हमेशा स्पष्ट रहा। हमारी नीतियां हम बनाएंगे। हमारे नियम हम तय करेंगे और क़तर का यह कदम भारत की इसी स्वतंत्र नीति का विस्तार बनकर सामने आया। 

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh Birthday: 41 के हुए Ranveer Singh, जानें कैसे बने Bollywood के Record-Breaker

15 छक्के, 171 रन! Chandigarh के Shivam Bhambri ने रचा इतिहास, T20 का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

टूट गया भ्रम, ईरानियों ने जनाजे में दिखाया ऐसा कुछ, ट्रंप के उड़ गए तोते!

Tamil Nadu सिर्फ Tourist Place नहीं, Guinness Record का भी घर, जानें ये 5 खास बातें