By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर सदन की कार्यवाही के दौरान किसी के मोबाइल फोन की घंटी बजी तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान दो बार किसी सदस्य के मोबाइल फोन की घंटी बजी।
विधानसभा अध्यक्ष ने घंटी बजने के बाद चेतावनी दी कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अब अगर किसी की घंटी बजी तो मोबाइल फोन जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य अपने मोबाइल स्विच ऑफ रखें।