झूठ बोलने की प्रतियोगिता हो तो शिवराज को फर्स्ट प्राईज मिलेगी- सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी को झूठे लोगों का गिरोह बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान गलतफहमी में ना रहे लोकतंत्र की परीक्षा में उनकी सप्लीमेंट्री आई थी, जनता ने उन्हें फेल कर घर बैठा दिया था। लेकिन 22 विधायक तोड़कर उन्होंने खुद जनरल प्रमोशन ले लिया है। तो वह प्रदेश के बच्चों को भी जनरल प्रमोशन क्यों नहीं दे रहे हैं ? वर्मा ने इस बात पर सख्त एतराज जताया कि  करोड़ लोगों के आस्था के केंद्र अयोध्या में भगवान राम  मंदिर के भूमि पूजन के लिए किसी राजनैतिक व्यक्ति को आमंत्रित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक कार्य है। हिंदू धर्म के सबसे बड़े संत के माध्यम से इस का भूमि पूजन होना चाहिए। इसमें किसी भी राजनीतिक का शामिल किया जाना धर्म सम्मत नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju meets Dalai Lama: सर्जरी के बाद अच्छे मूड में दिखे तिब्बती गुरु, मंत्री ने Delhi में ली हेल्थ रिपोर्ट

Ram Mandir दान गबन पर बोले वकील हरि शंकर जैन- आरोप से नहीं, Facts से दोष साबित होने पर हो इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने Dalai Lama से मिलकर जाना कुशलक्षेम, स्वस्थ देख हुए प्रसन्न

Ayodhya Ram Mandir Fund Scam में पहली गिरफ्तारी, चंपत राय के इस्तीफे के बाद Police का बड़ा एक्शन