अगर आईपीएल नहीं होता तो धोनी के पास वापसी का मौका भी बहुत कम हो जायेगा: श्रीकांत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

मुंबई। पूर्व मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत ने शनिवार को कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां चरण आयोजित नहीं हो पाया तो अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी का भारत की टी20 विश्व कप में जगह बनाने का मौका भी बहुत कम हो जायेगा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हालांकि धोनी के बारे में कुछ और ही सोचते हैं, उन्होंने कहा कि दो बार की विश्व कप विजेता टीम का पूर्व कप्तान अभी भी बहुत कुछ दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पाक कप्तान अजहर अली बोले, वेतन में कटौती के लिये मानसिक रूप से तैयार हैं हम

इसे भी पढ़ें: युवराज से सहमत हूं, मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी: गौतम गंभीर

वर्ष 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने कहा, ‘‘मेरी राय में लोकेश राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज होगा। ऋषभ पंत के बारे में मुझे लगता है कि उसे भले ही थोड़ा शक हो लेकिन मेरा मानना है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मैं उसे टीम में रखने से गुरेज नहीं करूंगा लेकिन यह तो तय है कि अगर आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी के लिये टी20 विश्व कप टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। ’’ भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि आईपीएल धोनी के लिये अहम हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा