इन घरेलू उपचारों को अपनाएंगे तो दूर हो जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे

By सिमरन सिंह | Aug 18, 2022

एक खूबसूरत चेहरे पर ज्यादा निखार तब आता है जब उस पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा न हो। ये ही कारण है कि हर किसी की तमन्ना अपने चेहरे को साफ और बेदाग बनाने की ही होती है। तरह-तरह की दवा या क्रीम से हमारे चेहरे पर हो रहे मुंहासे तो सही हो जाते हैं, लेकिन उसके निशान चेहर पर रह ही जाते हैं और फिर इससे चेहरा काफी खराब लगने लगता है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर लाना है निखार तो घर पर बनाएं नींबू के यह सात फेस पैक

बेसन से हटेगी मृत त्वचा

त्वचा के लिए बेसन काफी अच्छा माना जाता है। इससे त्वचा की रंगत में भी बदलाव आता है। नुस्खों को बताने वाले कहते हैं कि बेसन को चेहरे पर लगाने से मृत त्वचा हटने के साथ ही कसाव होता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से मिला ले। इस तरह से एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इसे अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर चेहरे को साफ पानी से वॉश कर लें। इस तरह से हफ्ते में 2 बार करने पर आपको अपने चेहरे पर बदलाव नजर आने लगेगा।

पपीता से त्वचा में आएगा कसाव

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा के लिए पपीता भी काफी अच्छा साबित होता है। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स छोटे और त्वचा में कसाव आता है। इसके लिए आपको पपीते को काटकर अच्छे से मैश करना होगा। इस तरह से पपीता का एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा साफ भी हो जाएगी।

टमाटर से त्वचा के पोर्स छोटे

टमाटर में प्राकृतिक एसिड मौजूद होता है, जो हमारे त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स छोटे होते हैं। इसके लिए आपको अपने चेहरे पर करीब 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर टमाटर का रस लगाना होगा। इसके बाद ताजे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

आंखों के काले घेरे को हटाए खीरा

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा के लिए खीरा काफी अच्छा साबित होता है। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट या फिर आइस क्यूब बनाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे को हटाने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने चेहरे पर खीरे के स्लाइस काटकर लगाना होगा। इसके अलावा खीरे के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा के पोर्स छोटे भी हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: यह खाद्य पदार्थ त्वचा को कोमल बनाने में आपकी खूब मदद करेंगे

नींबू से चेहरा होगा साफ

नींबू में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स को टाइट किया जा सकता है। इसके अलावा ये त्वचा को साफ भी करता है। अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए नींबू के रस को लगाकर रखें, इससे त्वचा पर जमें बैक्टीरिया भी नष्ट जाएंगे। ध्यान रहे, अगर आपकी सेंसटिव त्वचा है तो इसमें पानी जरूर मिलाकर ही अपने चेहरे पर लगाएं।

अंडे से खत्म होंगे ब्लैकहेड्स

अंडे बालों के साथ त्वचा के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो आप अंडे की मदद से इसे खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे के सफेद भाग का एक पेस्ट बनाकर उसे करीब 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना होगा। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Fusion CX ला सकती है 800 करोड़ रुपये का IPO, अगले हफ्ते दस्तक की तैयारी

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार