Momos खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, देश में आया मौत का पहला मामला

By एकता | Jun 15, 2022

नार्थ इंडिया के लोगों से उनके सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड के बारे में पूछा जाए तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहले मोमोज का ही नाम आता है। बीते कुछ सालों में मोमोज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं क्योंकि यह सस्ते और खाने में अच्छे होते हैं। आजकल लगभग हर व्यक्ति की जुबान पर इनका चटपटा स्वाद चढ़ा हुआ है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने मोमोज खाएं हो और उसे ये पसंद ना आए हों। लेकिन हाल ही में दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने मोमोज के शौकीन लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एम्स के द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी में कहा गया है कि मोमोज को निगलकर खाने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। दरअसल, यह एडवाइजरी हाल ही में हुई एक घटना के बाद जारी की गयी है, जिसमें 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें: 70 साल के शख्स के प्यार में इस कदर पागल हुई लड़की, घरवालों के खिलाफ जाकर कर ली शादी

इस मामले के मद्देनजर एम्स के एक्सपर्ट्स ने मोमोज के शौकीन लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मोमोज को हमेशा चबा कर खाना चाहिए और इसको निगलकर खाने से बचना चाहिए। मोमोज मैदा का बना होता है, इसलिए अगर इसे निगलकर खाया जाए तो इसके सांस की नली में फंसने की संभावना ज्यादा होती है। एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा हैं कि मोमोज खाते समय लोगों को थोड़ी सावधानियाँ बरतनी चाहिए और जल्दबाजी में कभी भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर