कमलनाथ बताएं, उद्योगपति नहीं हैं तो अरबों की संपत्ति कहां से आई: शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

भोपाल। कमलनाथ जी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि कांग्रेस की यह दुर्गति क्यों हो रही है? मुझे गाली देने से काम नहीं चलेगा। मुझे तो कांग्रेस के लोग इतने विशेषण दे रहे हैं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। कोई कहता है ये ट्रक भरकर नारियल लेकर चलता है, कोई कहता है भूखा-नंगा है। लेकिन मैंने कमलनाथ जी से उद्योगति कहा, तो बुरा मान गए। कह रहे हैं मैं उद्योगपति नहीं हूं। कमलनाथ जी की इस बात से एक सवाल मेरे मन में आया है कि अगर कमलनाथ जी उद्योगपति नहीं हैं, तो फिर ये अरबों की संपत्ति कहां से आई, जिसकी उन्होंने घोषणा की है? बिना उद्योग-धंधे के कमाई का अगर कोई तरीका है, तो कमलनाथ जी को उसे प्रदेश की जनता को भी बताना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी के सदस्यताग्रहण समारोह में कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व विधायक राहुल लोधी ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: उप चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, विधायक इस्तीफा देकर बीजेपी में हुआ शामिल

चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते विकास ठप कर दिया। कोई वादा और वचन निभाया नहीं। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं। इन सब चीजों से कांग्रेस के प्रति उन लोगों का मोहभंग हो रहा है, उम्मीद टूट रही है, जिनमें विकास की ललक है, जो अपने क्षेत्र और प्रदेश का विकास चाहते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा विकास के लिए ही है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सदस्यता लेने पर राहुल लोधी का स्वागत करता हूं और उन्हें यह विश्वास दिलाता हूं कि दमोह में मेडिकल कॉलेज भी खोलेंगे और विकास को लेकर जो बातें उनके मन में हैं, उन्हें भी पूरा करेंगे। अब हम सब मिलकर प्रदेश का विकास करेंगे।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू